जयप्रकाश बहुगुणा
*नौगांव /उत्तरकाशी*
भाजपा सरकार द्वारा 2011 में घोषित चार पृथक जनपदों के गठन के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व जनपद निर्माण संघर्ष समिति एक बार पुनः सक्रीय हो गये हैं! शुक्रवार को शिव मंदिर परिसर नौगांव में उत्तरकाशी की यमुनाघाटी को यमुनोत्री नाम से पृथक जनपद गठन करने के लिए बैठक का आयोजन किया गया!पृथक यमुनोत्री जनपद बनाने के लिए नौगांव में आयोजित ब्लॉक नौगांव के जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवी लोगों ने पृथक यमुनोत्री जनपद संघर्ष समिति को तन मन से सहयोग और समर्थन देकर बढ़चढकर योगदान देने का संकल्प लिया। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि पृथक यमुनोत्री जनपद गठन के लिए संघर्ष समिति को किसी तरह की आवश्यकता होगी तो सभी तत्परता से सहयोग करेंगे!युवा सामाजिक कार्यकर्ता महाबीर पंवार माही ने कहा कि सरकार पूर्व में घोषित पृथक यमुनोत्री जनपद को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अस्तित्व में लाए।जिससे इस विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले क्षेत्र का समुचित विकास हो सके!बैठक में यमुनोत्री पृथक जनपद संघर्ष समिति अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, चार जनपद संघर्ष समिति अध्यक्ष अबल चंद कुमाई, सुरेश डिमरी, भगवती बिजलवान, हरदेव रावत, महाबीर पंवार माही, दीपक धीमान, जगवीर रावत, रोहित रावत, चंद्रशेखर पंवार, विपिन उनियाल, किशन राणा, रणवीर राणा, आदि दर्जनों प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।