*उत्तरकाशी : महाविद्यालय में हुआ एक दिवसीय देव भूमि उद्यमिता के तत्वावधान में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 
*उत्तरकाशी*

राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में एक दिवसीय देव भूमि उद्यमिता के तत्वावधान में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो पंकज पंत, मुख्य वक्ता देव भूमि उद्यमिता उत्तरकाशी जिला कॉर्डिनेटर श्रीमती सपना नेगी, नोडल अधिकारी प्रो मधु थपलियाल एवं टीम के समस्त सदस्य विनोद कुमार, पवन कुमार बिजल्वाण, गम्भीर सिंह तोमर, श्रीमती सोनम भट्ट, श्रीमती अंजलि नौटियाल द्वारा किया गया जिसमें अतिथियों का बैज अलंकरण और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया ।उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित देव भूमि उद्यमिता योजना भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद द्वारा कार्यान्वित किया जाता है ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रो मधु थपलियाल द्वारा की गई, जिसमें उन्होंने महाविद्यालय द्वारा देवभूमि उधमीता योजना में गत वर्षों की गतिविधियों को सबके समक्ष रखा।सरकार द्वारा संचालित इस योजना से छात्र छात्राएँ कैसे लाभान्वित हुए हैं और भविष्य में कैसे ओर लाभ ले सकते हैं इस विषय पर छात्रों को जागरूक किया। प्रो मधु थपलियाल के मार्गदर्शन में महाविद्यालय में देवभूमि उधमीता योजना के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिसमें EDP, बूट कैंप, मेगा स्टार्टअप आदि शामिल हैं । देहरादून में मेगा स्टार्टअप इवेंट में भी छात्रों ने प्रतिभाग किया ।अभी तक महाविद्यालय के चार सौ से अधिक छात्र छात्राएँ देवभूमि उधमीता योजना से लाभान्वित हुए हैं ।
इसी क्रम में प्राचार्य प्रो पंकज पंत द्वारा छात्र छात्राओं को उद्यमिता को कई जीवंत उदाहरणों से प्रस्तुत किया। उन्होंने यह भी बताया कि उद्यमी बनना केवल बिज़नेस करना नहीं होता बल्कि समस्याओं को अवसर में बदलना एंटरप्रेन्योर होता हैं।उनका वक्तव्य बेहद प्रेरणादायक और ऊर्जावान रहा जिसमें उन्होंने छात्रों को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित कर कार्यक्रम के फलीभूत होने की शुभकामनाएँ दी
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता जिला कॉर्डिनेटर श्रीमती सपना नेगी का प्रस्तुतीकरण बेहद प्रभावशाली रहा। उन्होंने छात्रों के बीच इंटरैक्टिव सेशन किया जिसमें छात्रों ने बड़े उत्साह से बढ़ चढ़कर चर्चा की। उन्होंने देवभूमि उधमीता योजना लाभान्वित प्रदेश भर के लाभार्थियों के उदाहरण देते हुए छात्रों को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित किया ।
कार्यक्रम के अंत में बूटकैंप में चयनित होने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों ने टेस्ट दिया ।कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजलि नौटियाल ने किया ।कार्यक्रम के अंत में  गम्भीर तोमर द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के कैरियर काउंसिलिगं समिति के सदस्य डॉ प्रियंका संगल,समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी एवं सौ से अधिक छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *