*उत्तरकाशी : नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी की अचानक बिगड़ी तबियत, हेली एम्बुलेंस के द्वारा हायर सेंटर की गई रेफर*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

नौगांव /उत्तरकाशी

 

नौगांव नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी कुमारी शिवानी रावत पुत्री गोविन्द सिंह की आज शुक्रवार को दोपहर अचानक तबियत बिगड़ गई, जिन्हें चिकित्स्कों की सलाह पर हायर सेंटर रेफर किया गया!शिवानी को किसी निजी वाहन के द्वारा देहरादून ले जाया जा रहा था लेकिन चामी /सारीगाड़ के पास उनकी स्थिति गंभीर हो गई, जिस कारण तत्काल नगर पंचायत अध्यक्ष नौगांव विजय कुमार के द्वारा विधायक पुरोला के माध्यम से हेली एम्बुलेंस की ब्यवस्था की गई!व कुमारी शिवानी को चामी हेलीपेड से हेली एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *