जयप्रकाश बहुगुणा
ब्रह्मखाल /उत्तरकाशी
जनपद के डुंडा तहसील अंतर्गत ग्राम जुणगा में रविवार देर रात को एक आवासीय भवन में अचानक लगी आग से भवन सहित लाखों रूपये की सम्पदा खाक हो गई!आग को बुझाते समय घर में रखे गैस सिलेंडर में बिस्फोट होने से एक महिला व एक पुरुष गंभीर घायल हो गये!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील डुण्डा के अंतर्गत ग्राम सभा जुंणगा के डांगडा तोक में एक मकान पर आग लगने की सूचना मिली । उक्त स्थान हेतु चौकी ब्रह्मखामल से पुलिस, तथा फायर सर्विस, sdrf चिन्यालीसौड़ से रवाना किया गया ।जिन्होंने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया, जिनके आवासीय भवन पर आग लगी उनमें श्री महेश सिंह भंडारी, अनिल सिंह भंडारी पुत्र शीशपाल सिंह भंडारी निवासी ग्राम जुणगा (डांगडा नामे तोक) पट्टी भण्डारस्यूं तहसील डुण्डा जिला उत्तरकाशी शामिल हैं!फिलहाल आग लगने के कारणों की कोई जानकारी नहीं है!
ग्रामीण जब्बर चंद रमोला ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस समय आग लगी भवन स्वामी व उनकी धर्मपत्नी घर में मौजूद नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया!उन्होंने बताया कि आग बुझाते समय सुमेर सिंह पुत्र कीर्तन सिंह व श्रीमती प्रमिला पत्नी सोहन सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें
108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय भेजा गया गया है ।घटना की सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया!पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह भंडारी ने घटना पर दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों को सरकार से उचित सहायता देने की अपील की है!