जयप्रकाश बहुगुणा
*नौगांव /उत्तरकाशी*
अपनी विभिन्न मांगो के समाधान को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं का धरना शनिवार को 32 वें दिन जारी रहा!शनिवार को उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिज्लवाण ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगो की जानकारी ली!
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिज्लवाण ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं को आश्वासन दिया कि वे अपने स्तर से सभी मांगो के बारे में विभागीय मंत्री व मुख्यमंत्री को विस्तार से अवगत करवाएंगे, तथा हर सम्भव प्रयास करेंगे कि सभी मांगो पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय लिया जाय!इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पँवार माहि, रोहित जुड़ियाल सहित दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिका मौजूद रही!