*दर्दनाक हादसा : चलते बोलेरो वाहन पर गिरा चीड़ का पेड़, चार शिक्षिकाओं की दर्दनाक मौत, तीन घायल*

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

कुल्लू/शिमला

शनिवार शाम को कुल्लू के उप मंडल आनी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें चार शिक्षिकाओं की दर्दनाक मौत हो गई, व तीन अन्य घायल हो गये!
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शनिवार शाम भीषण आंधी तूफान के दौरान शमशर-गुगरा सड़क पर एक विशाल चीड़ का पेड़ अचानक चलती बोलेरो पर गिर गया। हादसे के समय गाड़ी में चालक सहित कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह स्कूल अध्यापिकाएं शामिल थीं। इस हादसे में चार महिला शिक्षिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान स्नेह लता, बंती कौंडल, उषा कुमारी और सीमा आजाद के रूप में हुई है। वाहन सुरेश चंद चला रहा था।देर शाम को हुई इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है!जिलाधिकारी ने दुर्घटना की जाँच के आदेश दिए हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *