*उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा के दौरान नशा तस्करों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी, पुलिस की टीम द्वार एक और चरस तस्कर को किया गया गिरफ्तार*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 
*नौगांव /उत्तरकाशी*

चारधाम यात्रा को सुरक्षित एवं सुगम बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा यात्रा मार्गों पर लगातार चेकिंग एवं निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में थाना पुरोला की चौकी नौगांव पुलिस की टीम द्वारा गत रात्रि में नौगांव स्थित मुंगरा पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम द्वारा हिरोद सिंह (30 वर्ष) को अवैध चरस की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 428 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुरोला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20* के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है!साथ ही अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हिरोद सिंह पुत्र रोजन सिंह, निवासी ग्राम सुचाण गांव, मोरी, जनपद उत्तरकाशी, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है!पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत चौकी प्रभारी नौगांव,हेड कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह शामिल रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *