* दुखद हादसा : शादी समारोह से वापस लौट रहे लोगों की कार खाई में गिरी,महिला की मौत, चार घायल

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

श्रीनगर गढ़वाल 

 

जनपद पौड़ी गढ़वाल के कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र अंतर्गत दैहलचौरी सड़क पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे लोगढ़वाल कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50-60 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 10:30 बजे चौकी दैहलचौरी पर सूचना मिली कि अरकणी बैंड से लगभग 800 मीटर आगे एक इको कार (यूके-13ए-9418) दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई है। सूचना मिलते ही थाना श्रीनगर से पुलिस टीम राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ मौके पर रवाना हुई।
बताया गया कि वाहन को रोहित थपलियाल चला रहा था, जो रुद्रप्रयाग से शादी समारोह में शामिल होकर ग्राम भेंटा कोट ब्लॉक से वापस लौट रहे थे। वाहन में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे।
मौके पर पहुंचे कांस्टेबल बद्रीलाल और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल अनीता भट्ट को आरक्षी बद्रीलाल अपने निजी वाहन से उपचार हेतु बेस अस्पताल श्रीकोट लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
अन्य घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से बेस अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को हल्की चोटें आई हैं और परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं।मृतका की पहचान अनीता भट्ट (49 वर्ष) पत्नी शशि राम भट्ट निवासी जाखन, अंसल ग्रीन वैली, राजपुर रोड देहरादून के रूप में हुई है।घायलों में चालक रोहित थपलियाल (24 वर्ष) पुत्र प्रेमचंद थपलियाल निवासी रतूड़ा रुद्रप्रयाग, रश्मि देवी (45 वर्ष), सुधा देवी (54 वर्ष) तथा सुमन बिष्ट (26 वर्ष) शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *