जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट /उत्तरकाशी*
उत्तराखंड चारधाम यात्रा के चलते शासन -प्रशासन द्वारा सभी ब्यवस्थाएं चाक चौबंद होने के दावे भले ही किये जा रहे हों, पर धरातल हकीकत कुछ अलग ही देखने को मिल रही है!विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के निकट पैदल वैकल्पिक मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बने सुलभ शौचालय पर आजकल ताले लटक रहे हैँ, जिसके कारण देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को मजबूरी में खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ रहा है!यहां बनाये गये शौचालय घटिया निर्माण सामग्री के चलते जगह जगह से लीकेज कर रहे हैं, जिसके चलते लीकेज ठीक करने के बजाय इनको ताला लगाकर बंद कर दिया गया है!परिणाम स्वरूप श्रद्धालुओं को खुले में शौच करने को विवश होना पड़ रहा है!जिसके कारण यहां गंदगी फ़ैल रही है!युवा सामाजिक कार्यकर्त्ता महावीर पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि यमुनोत्री धाम में यमुना दर्शन से हनुमान मंदिर होते हुए वैकल्पिक मार्ग पर सुलभ इंटरनेशनल कंपनी द्वारा शुलभ शौचालय बनाया गया है जिसमे बार बार,जगह जगह से लीकेज होने के कारण शौचालय में ताले लगाए गए हैं और यात्री मजबूरन खुले में शौच करने को मजबूर हैं! लीकेज गंदगी पैदल मार्ग में यात्रियों के पैरों से होते हुए सीधे मंदिर ओर कुंड तक पहुंच रही है, जिसके सुधार के लिए बार बार विगत वर्ष और इस बार भी मेरे द्वारा प्रशासन बताया गया, लेकिन हर बार लीपापोती होती है और इसमें सुधार नहीं किया जा रहा है! महाबीर पंवार ने शासन प्रशासन और विभाग से आग्रह किया है कि बंद पड़े शौचालय का तत्काल उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण, मरम्मत कराया जाए जिससे लीकेज न हो ओर गंदगी न फैले व रास्ते में न बहे, और यात्रियों की सुविधा और धाम की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जल्द ठीक किया जाए, साथ ही हनुमान मंदिर के नीचे बने शौचालय भी गड्ढे फटने के कारण बंद हैं उक्त शौचालय कहीं अन्यत्र लगाए जाए जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी और बजट का सदुपयोग भी होगा।