उत्तराखंड Express ब्यूरो
नई टिहरी
थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के शिवपुरी के पास ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर यात्रियों की बस पलट गई है।
उक्त बस में 25 लोग, एवं ड्राइवर – कंडक्टर सवार थे। चारधाम यात्रा में बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रहे थे। बताया गया है ड्राइवर की खिड़की खुल गई थी जिसे बंद करते हुए बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
एक महिला को चोट आई है, जिन्हें 108 से गवर्नमेंट हॉस्पिटल ऋषिकेश भिजवा दिया गया है। महिला का नाम -तनु गुप्ता d/o- ज्ञानचंद गुप्ता निवासी लखीमपुर उत्तर प्रदेश उम्र लगभग 30 वर्ष। महिला की माताजी उनके साथ ही हैं। महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है व बाकी यात्रियों की स्थिति भी सामन्य है!
बस नंबर uk14PA0605।