*खबर का असर : यमुनोत्री धाम पैदल यात्रा मार्ग पर शौचालय लिकेज की खबर का डीएम ने लिया सज्ञान, संबंधित को तत्काल ठीक करने के दिए निर्देश*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

जिले में चारधाम यात्रा सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित की हो रही है। यात्रा मार्गों से लेकर धामों तक सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं, जिससे दोनों धाम में श्रद्धालु बड़ी संख्या में सुरक्षित एवं सहज रूप से दर्शन कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग तथा सुरक्षा प्रबंधों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। यात्रा से जुड़े विभिन्न विभागों की टीमें लगातार यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं/सहायता उपलब्ध करा रही हैं।

यमुनोत्री धाम के वैकल्पिक पैदल मार्ग पर सुलभ इंटरनेशनल द्वारा संचालित शौचालय में लीकेज की खबर का जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए हैं ।उक्त प्रकरण को “उत्तराखंड Express ” पोर्टल ने रविवार को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था, जिसके बाद जिलाधिकारी ने संबंधित को शौचालय लिकेज ठीक करने के निर्देश जारी किये!जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में संबंधित विभागीय टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर शौचालय की पिट का मरम्मत कार्य करते हुए समस्या का समाधान कर दिया गया है तथा वैकल्पिक व्यवस्था हेतु एक अन्य पिट निर्माणाधीन है जिसका कार्य 2-3 दिन में पूरा हो जाएगा। जिलाधिकारी निर्देशित किया कि यात्रा मार्गों एवं सार्वजनिक सुविधाओं की नियमित निगरानी की जाए, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

यात्रा के दौरान दोनों धामों में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रा मार्गों, पड़ाव स्थलों, पार्किंग क्षेत्रों तथा धाम परिसरों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है। इसके अतिरिक्त यात्रा मार्गो पर निरंतर स्वच्छता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा यात्रियों से भी अपील की जा रही है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और यात्रा मार्गों एवं धामों की पवित्रता को बनाए रखें।

जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ,व्यवस्थित और सुलभ यात्रा की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सभी संबंधित विभागों को पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *