*उत्तरकाशी : देर रात को भूकंप के झटके से हिली धरती, किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में देर रात को भूकंप का झटका महसूस किया गया! जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात 10:40:40 बजे पर आये भूकंप का केंद्र गणेशपुर के जंगलों में था, तथा इसकी तीव्रता 2.4 आँकी गई!
भूकम्प की सूचना प्राप्त होने के उपरान्त जनपद के समस्त तहसील/पुलिस वायरलैस के माध्यम से समस्त थाना / चौकियों / राजस्व उप निरीक्षक / दूरभाष एवं व्हाट्सएप के माध्यम से भूकम्प के झटके महसूस होने तथा क्षति की सूचना प्राप्त की गयी है। जिनके द्वारा बताया गया है कि किसी भी तहसील क्षेत्र अन्तर्गत भूकम्प के झटके महसूस नही किये गये है। केवल जिला मुख्यालय में ही भूकम्प के हल्के झटके महसूस किये गये!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *