*चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेन्द्र प्रताप आज से उत्तरकाशी के दो दिवसीय भ्रमण पर*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

 

 

 

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक और उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप आगामी 16 और 17 में को दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी भ्रमण पर रहेंगे । वे 16 तारीख को देहरादून से रवाना होंगे और मसूरी से नैनबाग होते हुए बड़कोट पहुंचेंगे । जहां पर वह 17 मई को राज्य आंदोलनकारियो के जिला स्तरीय सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे ।इस सम्मेलन में राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बर्थवाल और श्रीमती कोठारी को भी आमंत्रित किया गया है।

बड़कोट आंदोलनकारी समिति के अध्यक्ष वासुदेव डिमरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में उत्तरकाशी जिले के तमाम आंदोलनकारियों को इसमें पुरोला बड़कोट, डुंडा,चिन्यालीसौड़ समेत तमाम तहसील शामिल है आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में आंदोलनकारी के चिन्हिकरण और 10 फीसदी आरक्षण में की जा रही देरी को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। सम्मेलन को चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट और कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विजेंद्र पोखरियाल, महिला शाखा की अध्यक्ष सावित्री नेगी, केंद्रीय संरक्षकगण जयप्रकाश उत्तराखंडी और श्रीमती कमला पांडे भी संबोधित करेंगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *