*वनचेतना केन्द्र बड़कोट में हुआ वनाग्नि नियंत्रण एवं प्रबंधन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन*

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

 

शनिवार को अपर यमुना वन प्रभाग बड़कोट के अंतर्गत वनचेतना केन्द्र बड़कोट में वनाग्नि नियंत्रण एवं प्रबंधन हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन उप प्रभागीय वन अधिकारी साधुलाल पलियाल के अध्यक्षता में किया गया। जिसमें एन. डी आर एफ., एस. डी. आर. एफ. व वन विभाग के कर्मियों ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग कर वनाग्नि नियंत्रण एवं प्रबन्धन हेतु जानकारियां साझा की।
उक्त कार्यक्रम में उप प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा वनाग्नि नियंत्रण व प्रबंधन हेतु किए जा रहे विभागीय कार्यों को विस्तृत रूप में जानकारी दी गई तथा एन.डी.आर.एफ. इंचार्ज इंस्पेक्टर मंजीत सिंह द्वारा भी वनकर्मियों से वनाग्नि नियंत्रण में ग्राउंड स्तर पर आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी ली तथा वनाग्नि नियंत्रण हेतु विभिन्न उपकरणों व मास्टर कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर उनके कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी ली गयी और वनाग्नि नियंत्रण हेतु वन विभाग का सहयोग देने के लिए आश्वस्त किया!
उक्त कार्यक्रम में वनक्षेत्राधिकारी रवाई शेखर सिंह राणा, वन क्षेत्राधिकारी मुंगरसन्ती विवेक चौहान ,वनक्षेत्राधिकारी सचिन एवं अन्य वनकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *