*उत्तरकाशी : तेज रफ्तार बाईक की टक्कर से आंगनबाड़ी कार्यकत्री गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

नगरपालिका परिषद बड़कोट क़े अंतर्गत कोतवाली क़े समीप यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार बाईक की टक्कर से आंगनबाड़ी कार्यकत्री गंभीर घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार क़े बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है!प्राप्त जानकारी क़े अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती निरंजना बडोनी पत्नी प्रवीन बडोनी निवासी छतरी बनाल बी एल ओ क़े कार्य से डाइट बड़कोट आई हुई थी, कोतवाली बड़कोट क़े समीप यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार बाईक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिसकर्मियों ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ से प्राथमिक उपचार क़े बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है!घटना के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर क्षेत्र में लगातार तेज गति से वाहन चलाए जा रहे हैं, जिससे आम लोगों की जान खतरे में पड़ रही है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाइक और चालक को तत्काल कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया है!बड़कोट में आजकल चारधाम यात्रा क़े चलते मुख्य मार्ग पर यातायात का भारी दबाव रहता है, लेकिन कुछ बाईक सवार बाजार में स्पीड धीमी करने क़े बजाय तेज रफ्तार से चलते हैं, जो दुर्घटना का कारण बन जाता है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *