*उत्तरकाशी : विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर महाविद्यालय में हुआ योग सत्र का आयोजन*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

मुख्य चिकित्साधिकारी उत्तरकाशी डाॅ0 बी0एस0 रावत के मार्गदर्शन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस-2026 के उपलक्ष्य में रामचन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय उत्तरकाशी में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों हेतु योगा सत्र का आयोजन एवं तंबाकू उत्पादों के निषेध हेतु शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया। साथ ही जनपद की समस्त चिकित्सा इकाईयों में एवं चिकित्सा इकाईयों के माध्यम से पूरे जनपद में विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला सलाहकार ज्ञानेन्द्र सिंह पंवार ने तंबाकू के बढ़ते प्रभाव के रोक-थाम के क्रम में जानकारी साझा की जिसमें तंबाकू के कारण से वैश्विक बोझ बढ़ना, जानकारी साझा की गयी कि मुख्य तौर पर तंबाकू उत्पादों से प्रतिवर्ष लगभग 80 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु अंकित की जा रही है। विश्व में भारत कुल तंबाकू सेवन का लगभग 12 प्रतिशत प्रयोगकर्ता हैं, जिससे भारत में लगभग 13 लाख मौत होती हैं। युवा संकट की बात करें तो विश्व में कम से कम 4 करोड़ किशोर (13 से 15 वर्ष की आयु) वर्तमान में तंबाकू या निकोटीन से बने उत्पादों का उपयोग कर रहे हैं, जिसमें से 8 से 9 प्रतिशत भारत के किशोर हैं, साथ ही तंबाकू का प्रयोग न करने के वाबजूद भी लगभग 29.5 प्रतिशत छात्र-छात्राऐं पैसिव स्मोकिंग अथवा सेकिंड हैंण्ड स्मोकर की जद़ में हैं। जिससे सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में दशकों की प्रगति खतरे में पड़ रही है।
तंबाकू उत्पादों के प्रयोग एवं सम्पर्क में आनें से अनेकों प्रकार के कैंसर-गले का कैंसर, फेफड़े का कैंसर, पेट का कैंसर, अग्न्याशय का कैंसर, मूत्राशय का कैंसर एवं गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, फेफड़े की गंभीर विमारियाॅ (सी0ओ0पी0डी0, टी0बी0 और अस्थमा), प्रजनन छमता में कमी, पुरूषों में नपुंसकता एवं महिलाओं में बांझपन की समस्या, पाचन तंत्र खराब होना, पेट में अल्सर आदि जानलेवा विमारियाॅ उत्पन्न होती हैं। भारत में प्रत्येक 10 कैंसर के मरीजों में से 6 मरीज तंबाकू उत्पादों की देन हैं।
कार्यक्रम में तंबाकू उत्पादों के रोक-थाम एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु समस्त प्रतिभागियों को सुझाव दिया गया, साथ ही अपने परिजनों, परिचितों, सहकर्मियों एवं साथियों को तंबाकू के उपयोग एवं संम्पर्क में आने से बचने एवं धुम्रपान करने से रोकने हेतु शपथ ली गयी।
कार्यक्रम महाविद्यालय के नशा उन्मूलन समिति के संयोजक डाॅ0 एमपीएस राणा, डाॅ0 परेंन्द्र सिंह जयाड़ा, डाॅ0 विकास एवं योगा प्रशिक्षक श्रीमती पूजा के सहयोग से सम्पन्न करवाया गया। जिसमें एनसीसी के छात्र-छात्राऐं एवं शिक्षकगण और स्वास्थ्य विभाग से सोनिया बिष्ट सोशल-वर्कर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम उत्तरकाशी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *