जयप्रकाश बहुगुणा
*बड़कोट /उत्तरकाशी*
चारधाम यात्रा के सुरक्षित एवं सुगम संचालन के साथ-साथ जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत संदिग्ध तथा अवैध गतिविधियों के साथ अवैध नशे एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चेकिंग जारी है। प्रभारी निरीक्षक बड़कोट सुभाष चन्द्र के नेतृत्व में कोतवाली बड़कोट पुलिस द्वारा गत रात्रि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रानाचट्टी स्थित जर्जर गाड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ऑल्टो कार संख्या यू के 07यू -3634 को रोककर तलाशी ली, गुरूदेव सिंह रावत (38 वर्ष) को वाहन से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया। वाहन से 5 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (सोलमेट ब्लू व्हिस्की) बरामद की गई।बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बड़कोट में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक पवन बड़ोनी,कांस्टेबल गौरव रावत,कांस्टेबल जितेन्द्र शामिल थे!