
जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
भारतीय जनता पार्टी उतरकाशी ने ‘मोदी सरकार के 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के’ विषय पर एक जिला कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान एवं जिला सह प्रभारी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री परशुराम जगुडी व महावीर नेगी ने किया, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने की।कार्यशाला के मुख्य वक्ता रमेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, चौहान ने कहा कि चारों ओर विकास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। जनता ने जिस तरह भरोसा और विश्वास के साथ नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाया उस भरोसा और विश्वास को प्रधानमंत्री ने 12 साल निरंतर अपने समय का पाल-पाल और शरीर का कण कण इस देश को समर्पित किया है।इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को गर्व है।
12 वर्ष के ऐतिहासिक कार्यकाल में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण,कश्मीर से धारा 370 हटना,महिला आरक्षण बिल, तीन तलाक जैसे महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक कार्य करने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है।इस अवसर पर जिला सह प्रभारी विनोद रतुडी ने कहा नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्षों में देश ने विकास सुशासन जन कल्याण के नए आयाम स्थापित किए हैं ।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 विधानसभा चुनाव में उतरकाशी जनपद की तीनों विधानसभा जीतने का संकल्प दोहराया, उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की सरकार के सफलतम 12 वर्षों की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाएं सह प्रभारी ने कहा 5 जून से 20 जून तक मोदी सरकार की उपलब्धियां को तरह-तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से बताने का काम किया जाएगा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम एवं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग दिवस का कार्यक्रम प्रत्येक मंडल स्तर पर किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने अपने 12 सालों के कार्यकाल में ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के सिद्धांत पर कार्य किया है।और भविष्य में भी इसी संकल्प के साथ काम करती रहेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उतरखंड प्रदेश में पुनः कमल खिलेगा।
इस अवसर पर राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा, जयवीर चौहान, ओम प्रकाश, महामंत्री परशुराम जगूड़ी, महावीर नेगी, विकास खण्ड भटवाड़ी की वर्तमान प्रमुख, पूर्व प्रमुख सहित जिले के समस्त पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे ।