*दयारा खोज एवं बचाव अपडेट : लापता महिला ट्रेकर की खोज जारी, युकाड़ा के हेलीकाप्टर से किया जा रहा है दयारा बुग्याल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 
*उत्तरकाशी*

दयारा बुग्याल ट्रेक क्षेत्र से लापता महिला की तलाश हेतु पुलिस एवं विभिन्न रेस्क्यू एजेंसियों द्वारा व्यापक स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।

पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, निम (NIM), राजस्व विभाग एवं वन विभाग की संयुक्त टीमें दयारा बुग्याल सहित आसपास के जंगलों, गहरी खाइयों, गदेरों, चट्टानों के बीच स्थित छोटे-छोटे उड्यारों, झाड़ी-झंखाड़ एवं अन्य सभी संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चला रही हैं।

रविवार को युकाडा से हेलीकॉप्टर के माध्यम से दयारा ट्रेक एवं आसपास के सम्पूर्ण क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण एवं गहन सर्च अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि किसी भी संभावित स्थान की बारीकी से जांच की जा सके।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा अभियान की निरन्तर समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है। उनके निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, जनक सिंह पंवार घटना की सूचना मिलने के बाद से ही दयारा ट्रेक क्षेत्र में कैंप कर स्वयं खोज एवं बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं तथा रेस्क्यू ऑपरेशन की प्रत्येक गतिविधि पर सतत निगरानी रखी जा रही है।लापता युवती की सकुशल बरामदगी हेतु सभी संबंधित एजेंसियां समन्वित रूप से हरसंभव प्रयास कर रही हैं तथा अभियान निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *