जयप्रकाश बहुगुणा
*नौगांव /उत्तरकाशी*
ग्राम सभा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों में सम्मिलित होने व राजकीय कार्यों का पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निर्वाहन करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती रेखा इंदवान को ग्राम सभा में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रसस्ती पत्र व नकद धनराशि से सम्मानित किया गया!नौगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत बजलाडी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती रेखा इन्दवाण को ग्राम प्रधान जयवीर सिंह राणा ने उनके अच्छे कार्यों के लिए₹2500 का पुरस्कार व प्रसस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। श्रीमती रेखा इन्दवाण वर्ष 2008 से ग्राम बजलाडी में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर कार्यरत हैं इनके द्वारा बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के नियमित संचालन के साथ गर्भवती धात्री महिलाओं की देखरेख, गांव में स्वच्छता एवं सफाई कार्यों में विशेष सहयोग दिया जाता है इसके साथ-साथ कोरोना काल में भी इनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सहयोग किया गया। वर्तमान जिला पंचायत सदस्य भंकोली वार्ड श्रीमती प्रियंका थपलियाल के द्वारा भी आंगनबाड़ी कार्यकत्री के अच्छे कार्यों को देखते हुए उन्हें प्रमाण पत्र निर्गत कर उन्हें बधाई दी गई। इस अवसर पर पूर्व प्रधान जयेंद्र सिंह राणा, बद्री सिंह, केदार सिंह, जगमोहन सिंह, अतर सिंह, रमेश इन्दवाण, बलदेव सिंह, काजल, दिशा, सरदार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे!