*कर्णप्रयाग में हंगामा: सिख श्रद्धालुओं द्वारा तलवार से हमला, कई लोग घायल, बद्रीनाथ हाईवे जाम*

 

एल पी लखेड़ा 

गौचर / चमोली

कर्णप्रयाग क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ सिख श्रद्धालुओं द्वारा अचानक लोगों पर धारदार हथियार से हमला किये जाने की खबर सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान तलवार से हमला किया गया, जिससे कई स्थानीय लोग घायल हो गये।
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने बद्रीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे किसी बात को लेकर कहासुनी और विवाद की स्थिति बताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में पुलिस बल तैनात करके स्थिति को नियंत्रण में रखने के प्रयास किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *