जयप्रकाश बहुगुणा
*पुरोला /उत्तरकाशी*
टॉन्स वन प्रभाग पुरोला के जंगल में लगी आग को बुझाने गये एक वनकर्मी की आग की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है!वनकर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया हैं!
प्राप्त जानकारी के टॉन्स वन प्रभाग पुरोला के अंतर्गत वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर कार्यरत सोहन_सिंह_रावत , जो ठड़ूग बीट में तैनात थे, बुधवार रात जंगल में लगी आग को बुझाने के दौरान कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। रेंज अधिकारी पुरोला रेंज श्रीमती अमिता थपलियाल ने बताया की मृतक वनकर्मी तीन अन्य कर्मियों के साथ वनाग्नि को बुझाने के लिए गये थे, लेकिन देर रात को लगभग साढ़े आठ बजे के करीब उक्त वनकर्मी आग बुझाते समय वनाग्नि की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई!रेंज अधिकारी ने बताया कि उक्त वनकर्मी ने कुछ समय पूर्व ही पुरोला रेंज में ट्रांसफर होकर आया था!वनकर्मी की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है!वनकर्मी की मौत पर क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल, पूर्व विधायक मालचंद, ब्लॉक प्रमुख सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों ने शोक ब्यक्त किया है!