*उत्तरकाशी : केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है : माला राज्यलक्ष्मी शाह*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*चिन्यालीसौड़ /उत्तरकाशी*

 

गुरुवार को यमुनोत्री विधानसभा के अंतर्गत विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व एवं जनसेवा के 12 वर्षों की उपलब्धियों के उपलक्ष्य में प्रबुद्ध जन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह उपस्थित रहीं। उन्होंने उपस्थित प्रबुद्धजनों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, आत्मनिर्भरता तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु सभी नागरिकों की सहभागिता एवं सहयोग आवश्यक है।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने राष्ट्र निर्माण, विकास यात्रा और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति एवं समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री विनोद सुयाल , रामसुंदर नौटियाल, महामंत्री परशुराम जगूड़ी , पूर्व ब्लॉक प्रमुखों में रजनी कोटवाल , डॉ शैलेंद्र कोहली , पूर्व फार्मासिस्ट लक्ष्मण सिंह भंडारी, पूर्व डी एच ओ लाल पंचोला, पूर्व इंजीनियर विनोद डोभाल , पूर्व प्रधानाचार्य पुलाम सिंह, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *