मौसम अपडेट : आठ जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, दो जिलों में जारी रहेगी तपिस*

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

देहरादून

मौसम विभाग ने देहरादून समेत आठ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में बारिश के आसार हैं।

प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गर्जन और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में मौसम शुष्क रहने के साथ उमस से राहत नहीं मिलने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक मौसम का यही मिजाज बने रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *