जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
चारधाम यात्रा पर गंगोत्री दर्शनों को आये एक श्रद्धालु का रूपये से भरा पर्स व अन्य सामान को खोजकर वापस लौटाकर पुलिस कांस्टेबल ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है!प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोतवाली मनेरी में नियुक्त पुलिस जवान दिनेश तोमर को मनेरी झरने के पास एक पर्स मिला, जिसमें ₹10,000 की नकदी के साथ एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे।
पुलिस जवान दिनेश तोमर ने ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए पर्स को तत्काल कोतवाली मनेरी में जमा कराया। इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा पर्स स्वामी की जानकारी जुटाई गई और पर्स उसके वास्तविक स्वामी, श्रद्धालु श्री अनिरुद्ध मलिक को नकदी एवं सभी दस्तावेजों सहित सकुशल वापस लौटा दिया गया।
अपना खोया हुआ पर्स सुरक्षित वापस पाकर श्रद्धालु ने उत्तरकाशी पुलिस का आभार व्यक्त किया तथा जवान की ईमानदारी की सराहना की।