*उत्तरकाशी : यमुनाघाटी बड़कोट के आशुतोष राणा ने पर्वतारोहण अभियान में निभाई अहम भूमिका,फतह कराया 7,120 मीटर ऊंचा माउंट त्रिशूल*

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट/उत्तरकाशी*

उत्तराखंड की यमुना घाटी के लिए गर्व का विषय है कि बड़कोट निवासी युवा पर्वतारोहण गाइड आशुतोष राणा ने 7,120 मीटर ऊंची माउंट त्रिशूल चोटी के सफल अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह अभियान 1 जून से 22 जून तक संचालित किया गया।

इस पर्वतारोहण अभियान का आयोजन Parvat Exploration द्वारा किया गया, जबकि अभियान को ONGC का प्रायोजन प्राप्त था। अभियान में बड़कोट (यमुना घाटी) के आशुतोष राणा तथा भुक्की गंगा घाटी के सौरभ रावत ने क्लाइम्बिंग गाइड के रूप में जिम्मेदारी निभाई। अभियान दल का नेतृत्व भी सौरभ रावत ने किया।

अभियान के सदस्य नीरज पटेल, जो गुजरात के गांधीनगर निवासी एवं ONGC के कर्मचारी हैं, ने दोनों अनुभवी गाइडों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पर्वतारोहण किया।

अभियान की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि 20 जून को सुबह 10:40 बजे मिली, जब दल ने 7,120 मीटर ऊंची माउंट त्रिशूल चोटी पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराते हुए शिखर विजय प्राप्त की।

इस सफलता ने एक बार फिर साबित किया कि उत्तरकाशी और यमुना घाटी के पर्वतारोहियों की दक्षता राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना रही है। क्षेत्रवासियों , सामाजिक व राजनैतिक संगठनों ने आशुतोष राणा और पूरे अभियान दल को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *