*दुखद घटना : गुलदार ने घास काट रही महिला को हमला कर मार डाला, ग्रामीणों में दहशत*

उत्तराखंड Express ब्यूरो

पौड़ी

पौड़ी गढ़वाल के नैनी डांडा विकास खंड के पटटी बिजलौट के ग्राम सभा बणासी तल्ली की एक महिला को गुलदार ने निवाला बना दिया , घटना आज दि0 27-06-2026 शनिवार की सुबह 10-11 बजे की है गांव की दो महिलाएं शांति देवी और सुशीला देवी घास हेतु गांव के ऊपरी हिस्से में गये थे इसी बीच गुलदार ने श्रीमती सुशीला देवी को निवाला बना दिया शान्ति देवी के हो हल्ला करने पर और गांव वालों के पहुंचने तक महिला की जान नहीं बचाई जा सकी , आवश्यक कार्यवाही हेतु वन विभाग को सूचित कर दिया है!गुलदार के हमले से ग्रामीणों में दहशत ब्याप्त है, तथा वन विभाग से गुलदार को मारने /पकड़ने की मांग की है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *