*कर्णप्रयाग मामला : चारों निहंग सिख श्रद्धालुओं को न्यायलय ने दी जमानत*

त्तराखंड Express ब्यूरो 

चमोली

कर्णप्रयाग में तलवार से जानलेवा हमला करने के मामले में जेल में बंद चार आरोपित निहंगों की जमानत मंजूर हो गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस और जिरह सुनने के बाद यह फैसला सुनाया।

अदालत के आदेशानुसार, आरोपितों को पचास-पचास हजार रुपये के दो जमानती पेश करने पर जेल से रिहा किया जाएगा। जिन आरोपितों को जमानत मिली है, उनमें सतविंदर सिंह, अजय सिंह, जसप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह शामिल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *