*उत्तरकाशी : गंभीर रूप से बीमार ब्यक्ति को हेली एम्बुलेंस से किया हायर सेंटर रेफर*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

सरकार द्वारा संचालित हेली एम्बुलेंस पहाड़ी व दुर्गम क्षेत्रों में जीवन दायिनी साबित हो रही है!आये दिन गंभीर बीमार, परसुताओं के लिए यह सेवा माफिक साबित हुई है!रविवार को एक गंभीर रूप से बीमार ब्यक्ति को हेली एम्बुलेंस के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को जिला चिकित्सालय, उत्तरकाशी में भर्ती मरीज श्री जयेन्द्र सिंह, पुत्र श्री अत्तर सिंह, आयु 69 वर्ष, निवासी नाकुरी , उत्तरकाशी जो कि चिकित्सकीय परीक्षण में लेफ्ट साइड हेमीपेरेसिस (CVA/स्ट्रोक) से पीड़ित होने के कारण अवसाद से बिमार था।, किन्तु मरीज की स्थिति अत्यधिक गंभीर होने के कारण चिकित्सकों द्वारा हेली एंबुलेंस के माध्यम से रेफर किए जाने की सलाह दी गई, जिसके दृष्टिगत परिजनों द्वारा हेली एंबुलेंस का अनुरोध किया गया, अनुरोध क्रम में जिला प्रशासन द्वारा हैली की मांग कर उक्त मरीज को हेली एंबुलेंस के माध्यम से समय लगभग अपराहन 02ः12 बजे जोशियाडा हैलीपैड से एम्स ऋषिकेश हेतु भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *