उत्तराखंड Express ब्यूरो
देवप्रयाग / टिहरी
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्यागांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, चढ़ाई पर एक ट्रक पीछे की ओर फिसलने लगा। इसी दौरान पीछे आ रही बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। बाइक पर सवार दंपति के साथ मौजूद मासूम बच्ची ट्रक के अगले पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद गेहूं से लदा ट्रक सड़क पर पलट गया, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।