*भीषण सड़क हादसा : उत्तराखंड रोडवेज बस व पिकअप की भीषण टक्कर में तीन की मौत, कई घायल*

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

हरिद्वार

हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उत्तराखंड रोडवेज बस व पिकअप वाहन की भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गये!प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस गलत दिशा में पिकअप से टकराई।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई । घटना की सूचना पर श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों और लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की सहायता से बस को हाईवे से हटाया जिसके बाद यातायात को सुचारु किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *