*दुखद हादसा : गहरी खाई में गिरी कार, एक ही गांव के चार लोगों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल*

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

अल्मोड़ा

 

अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा चायखान के पास उस समय हुआ, जब बेगनिया गांव की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी।हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की टीम ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

दुर्घटना में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर के माध्यम से हल्द्वानी लाया गया। हेलीकॉप्टर एफटीआई हेलीपैड पर उतरा, जहां तहसीलदार कुलदीप पांडेय और मेडिकल टीम पहले से मौजूद रही। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी ।

पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग बलिया गांव के निवासी थे। मृतकों में –
राजेंद्र सिंह बेलवाल (40), पुत्र नारायण सिंह बेलवाल

जगदीश सिंह (35), पुत्र लक्ष्मण सिंह

लछम सिंह (56), पुत्र प्रताप सिंह

पान सिंह (50), पुत्र बिशन सिंह शामिल हैं!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *