*यमुनोत्री धाम में पुलिस, फायर, एसडीआरएफ एवं अन्य सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*बड़कोट /उत्तरकाशी*

पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में “स्वच्छता ही सेवा” के संकल्प के साथ शुक्रवार को यमुनोत्री धाम में उत्तरकाशी पुलिस, एसडीआरएफ, आईआरबी, एटीएस, फायर सर्विस, होमगार्ड एवं पीआरडी के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान जवानों द्वारा स्नान घाटों, यमुना नदी के तटों तथा धाम परिसर के विभिन्न स्थलों पर साफ-सफाई कर नदी में प्रवाहित किए गए वस्त्र एवं अन्य कूड़ा-करकट को एकत्रित कर उसका सुरक्षित निस्तारण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य यमुनोत्री धाम की धार्मिक गरिमा, स्वच्छता एवं प्राकृतिक सौंदर्य को अक्षुण्ण बनाए रखना तथा स्वच्छ वातावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

इस अवसर पर जवानो द्वारा तीर्थयात्रियों से अपील की गई कि धाम की पवित्रता एवं पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। कूड़ा-करकट केवल निर्धारित डस्टबिन में ही डालें तथा वस्त्र, प्लास्टिक अथवा अन्य सामग्री यमुना नदी में प्रवाहित न करें। प्रत्येक नागरिक का छोटा-सा सहयोग हमारे धामों, वातावरण एवं प्रकृति को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *