*’उत्तरकाशी : मेरी योजना’ पुस्तक और आकाशवाणी के माध्यम से जन-जन तक पहुंचेंगी जनकल्याणकारी योजनाए*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

 

सेवा सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत जनपद में ‘सेवा पखवाड़ा’ धूमधाम से मनाया जा रहा है। गत 4 जुलाई से शुरू हुआ यह विशेष पखवाड़ा आगामी 18 जुलाई तक अनवरत जारी रहेगा।

*’मेरी योजना’ पुस्तक से आसान होगी योजनाओं की राह,घर बैठे मिलेगी जानकारी*

सेवा पखवाड़े के दौरान आममानस की सुविधा के लिए मेरी योजना पुस्तक का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस पुस्तक में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी प्रकार की लोक-कल्याणकारी,वित्तीय, सामाजिक सुरक्षा और विकासपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी का समावेश किया गया है, ताकि नागरिक आसानी से पात्रता और आवेदन प्रक्रिया को समझ सकें।

*आकाशवाणी (100.5 FM) पर होगा विशेष प्रसारण*

ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों तक सूचनाओं की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने के लिए ‘मेरी योजना’ पुस्तक में संकलित महत्वपूर्ण जानकारियों को रेडियो के माध्यम से भी प्रसारित किया जा रहा है। आमजन इस उपयोगी जानकारी को आकाशवाणी केंद्र 100.5 मेगाहर्ट्ज (FM) पर सुन सकते हैं। इसके लिए प्रतिदिन चार विशेष बुलेटिन प्रसारित किए जा रहे है।

पहला बुलेटिन प्रातः 7 :30 बजे से 08:00 बजे तक,दूसरा बुलेटिन 10:30 बजे से 11:00 बजे तक, तीसरा बुलेटिन सायं 05:10 बजे से 05:45 बजे तक और अंतिम बुलेटिन सायं 05:45 बजे से रात्रि 07:00 बजे तक संचालित होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *