
उत्तराखंड Express ब्यूरो
गाजियाबाद
शिखर रतन को राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु मल्होत्रा द्वारा उत्तर प्रदेश हिन्दू विकास सेना का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है!शिखर रतन की नियुक्ति से प्रदेश के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। इस अवसर पर शिखर रतन ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने भी उनकी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा कि शिखर रतन एक समर्पित सनातनी सिपाही हैं और उनके नेतृत्व में जल्द ही उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
पूर्व में शिखर रतन कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से संगठन को ब्लॉक, तहसील, शहर, महानगर और जिला स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है तथा जल्द ही सभी इकाइयों का गठन पूरा किया जाएगा।
अपने संबोधन में शिखर रतन ने कहा कि प्रदेश में गोकशी, लव जिहाद, लैंड जिहाद और अवैध अतिक्रमण जैसे मुद्दों पर सख्ती से कार्य किया जाएगा तथा शासन-प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही अपनी नई टीम की घोषणा करेंगे।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प भेंट कर उनका स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशु मल्होत्रा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गंगा शरण गुप्ता, राष्ट्रीय सह-संयोजक कविता सिंह, अनामिका सिंह, विजय कुमार, राजीव जी एवं हरियाणा प्रभारी सीमा सिंह उपस्थित रहे। सभी ने शिखर रतन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।