
जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी
हरेला पर्व के शुभ अवसर पर राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, उत्तरकाशी में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के संकल्प के साथ बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. नताशा ने की। उन्होंने हरेला पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. बच्चन लाल, कार्यक्रम संयोजक डॉ. रमेश सिंह, एनसीसी प्रभारी एम.पी.एस. राणा, स्वीप प्रभारी पवेंद्र सिंह,डीआरआरसी की संयोजक डॉ. सुनीता रावत भंडारी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी परदेव सिंह, डॉ. नेहा गोस्वामी, रोवर्स-रेंजर्स दल लीडर डॉ. सुनीता मेहता, डॉ. नरेंद्र कुमार जांगिड़, नमामि गंगे की सदस्य डॉ. मधु बहुगुणा सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वीप (मतदान जागरूकताके तहत)हरियाली बढ़ाने तथा स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण के निर्माण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रेरणादायी सन्देश लेकर आया।