जयप्रकाश बहुगुणा
नौगांव /उत्तरकाशी
शुक्रवार देर रात को यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डंफर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें चालक गंभीर घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है!
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को समय लगभग रात्रि 10:00 बजे को डायल 112 द्वारा सूचना प्राप्त अनुसार डामटा से आगे ब्योगी डंपिंग पॉइंट से डंपर संख्या UK 07CA 9222 मालवा गिरते समय नीचे खाई में चला गया है जिसमें वाहन चालक ही सवार था सूचना प्राप्त होने के पश्चात चौकी डामटा से पुलिस बल मौके पर पहुंचा ग्रामीणों की मदद से घायल को खाई से बाहर निकल गया एवं घायल वाहन चालक श्री हुकुमदास पुत्र श्री भज्जूदास निवासी ग्राम रिखाऊ तहसील बड़कोट, थाना पुरोला,जनपद उत्तरकाशी उम्र 55 वर्ष को कंपनी के वाहन PHC डामटा ले जाया गया जहां पर चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।