*उत्तरकाशी : नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस का प्रहार लगातार जारी, पुलिस ने 15.95 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

नौगांव /उत्तरकाशी

“ड्रग्स फ्री देवभूमि” एवं “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में जनपदभर में अवैध नशे तथा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी है। उत्तरकाशी पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। *थाना पुरोला पुलिस टीम द्वारा सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 20 जुलाई, 2026 की रात्रि को नौगांव स्थित विल्ला रुद्रेश्वर मंदिर के समीप वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या UK 10A 8168 पर अवैध स्मैक की तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 15.95 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।*

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पुरोला में *एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21/60* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है तथा अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. सूरज रावत पुत्र महिदेव सिंह रावत, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी (आयु 26 वर्ष)
2. कुलदीप रावत पुत्र श्री जगवीर सिंह रावत, निवासी बड़कोट, उत्तरकाशी (आयु 38 वर्ष)

*बरामद माल-* 15.95 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब ₹4.80 लाख)

*पुलिस टीम-*
• उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह रावत
• हे0कानि0 राजेन्द्र कुमार
• कानि0 अरुण कुमार

अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर उत्तरकाशी पुलिस जनपद में लगातार एक्शन ले रही है। वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस अधिनियम के 24 मामलों में 30 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस दौरान लगभग ₹49 लाख मूल्य की 8 किलोग्राम से अधिक चरस जबकि 80.67 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।

इसके अतिरिक्त, नशे के अवैध कारोबार में लगातार संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कठोर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 04 नशा तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित की जा चुकी है।

नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *