*CRIME News : 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को  पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार*

 

उत्तराखंड Express ब्यूरो 

चमोली

पुलिस ने नाबालिक से दुष्कर्म के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है!पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20.07.2026 को थाना नन्दानगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना नन्दानगर में लिखित तहरीर दी गई कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अभियुक्त विकास पुत्र शिवालाल, निवासी ग्राम नारंगी, थाना नन्दानगर, उम्र 24 वर्ष द्वारा बहला-फुसलाकर उसके साथ जबरदस्ती/दुष्कर्म किया गया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नन्दानगर में तत्काल मु0अ0सं0-14/2026 पंजीकृत करते हुए धारा 137(2), 65(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 3/4(2) पोक्सो अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी चमोली के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर अभियुक्त विकास पुत्र शिवालाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत  न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह
2- कां0 अनूप चौहान
3- चालक जगमोहन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *