जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी
देर रात से ही बारिस के कारण जनपद में जन जीवन प्रभावित हो गया है, जनपद के यमुनोत्री व गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जगह जगह अवरुद्ध हो गये हैं, जिससे तीर्थ यात्रियों व स्थानीय लोगो का आवागमन बंद हो गया है!यमुनोत्री धाम को जाने वाला पैदल मार्ग भी सुरक्षित आवागमन के लिए राम मंदिर से आगे अवरुद्ध हो गया है!जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पालीगाड, सिलाई बैन्ड, जंगल चट्टी, दुर्बिल, बढ़िया में मालवा और पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित होने की सूचना है
: गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग गंगानी सूनगर, भटवाड़ी चडेथी के पास मार्ग बाधित होने की सूचना है।
यमुनोत्री पैदल मार्ग किलोमीटर 2 हे0मी0 10 में राम मंदिर के पास नदी का जल स्तर बड़ने से पैदल मार्ग का 25 से 30 मीटर रास्ता लगभग 2 से 2.5 मीटर धंस गया है वर्तमान में यात्रियों के लिए रास्ता सुरक्षित नहीं हैl वैकल्पिक मार्ग बनाने की आवश्यकता है l
वैकल्पिक मार्ग के लिए शीघ्र ही लेबर लगा दी जाएगी lराष्ट्रीय राजमार्ग व बी आर ओ द्वारा मार्ग सुचारु करने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं!