*उत्तरकाशी क्राइम न्यूज : नशा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी,  7.54 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

बड़कोट /उत्तरकाशी

“ड्रग्स फ्री देवभूमि” एवं “नशामुक्त भारत अभियान” के तहत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में जनपदभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। उत्तरकाशी पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नशा तस्करों पर लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई कर रही है।

*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष पुरोला श्री दीपक कठैत के* नेतृत्व में थाना पुरोला पुलिस टीम द्वारा सटीक सूचना के आधार पर विगत रात्रि *नौगांव स्थित केसारी खड्ड के समीप चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों अखिल दास (22 वर्ष) एवं सुरेश राज (24 वर्ष) को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अखिल दास के कब्जे से 3.62 ग्राम तथा सुरेश राज के कब्जे से 3.92 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इस प्रकार दोनों अभियुक्तों से कुल 7.54 ग्राम स्मैक बरामद की गई।*

बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पुरोला में *एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/21* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास एवं नशा तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।

*बरामद माल-* 7.54 ग्राम स्मैक ( कीमत करीब ₹2.25 लाख)

*पुलिस टीम-*
• उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह रावत — प्रभारी चौकी, नौगांव
• कानि0 जितेन्द्र
• कानि0 अरुण कुमार।

उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस अधिनियम के 25 मामलों में 32 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस अवधि में लगभग ₹51.25 लाख मूल्य की 8 किलोग्राम से अधिक चरस तथा 88.21 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
इसके अतिरिक्त, नशे के अवैध कारोबार में लगातार संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत भी कठोर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 04 नशा तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित की जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *