जयप्रकाश बहुगुणा
देहरादून
भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (दर्जा धारी राज्य मंत्री स्तर ) रामसुंदर नौटियाल ने ग्राम्य विकास मंत्री, उत्तराखंड सरकार को पत्र प्रेषित कर आग्रह किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित सर्वेक्षण (Survey) ऐप को शीघ्र पुनः प्रारंभ कराया जाए।
जनपद उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़, डुण्डा, भटवाड़ी, नौगांव, पुरोला एवं मोरी विकास खण्डों के अनेक गरीब एवं पात्र परिवार आज भी आवास विहीन हैं। सर्वेक्षण ऐप बंद होने के कारण हजारों पात्र परिवार योजना में शामिल नहीं हो पा रहे हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित रह गए हैं।
नौटियाल ने आग्रह किया कि सर्वेक्षण ऐप को पुनः संचालित कर सभी पात्र एवं आवासविहीन परिवारों का सर्वेक्षण कराया जाए, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल सके।गरीब के सिर पर पक्की छत केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि उसके सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की आधारशिला है।इस महत्वपूर्ण मामले में शीघ्र निर्णय लिया जाय!