जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जिले में सोमवार देर रात को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये, झटके इतने तेज थे की लोग दहशत में घरों से बाहर निकल गये! जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार सोमवार रात को 1:21:34 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई। जिले के कई क्षेत्रों में झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।जनपद की समस्त तहसीलों. से प्राप्त सूचना अनुसार तहसील पुरोला मोरी बडकोट, चिन्यालीसौड़ आदि तहसीलों मे भूकंप के झटके महसूस किये है,वर्तमान समय में किसी भी तहसील में किसी प्रकार नुकसान की कोई सूचना नहीं है!भूकंप का केंद्र तहसील बड़कोट के राजगढ़ी के आसपास बताया गया है।