उत्तराखंड Express ब्यूरो
चम्पावत
आज दिनांक 11 अगस्त 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही वाहन संख्या UK05TA5054 (वैगनआर) बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। वाहन में कुल 04 लोग सवार थे।
सूचना मिलते ही SDRF चम्पावत की टीम जिला पुलिस के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
SDRF जवानों एवं जिला पुलिस की टीम ने दुर्गम खाई से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल चम्पावत पहुंचाया।
चिकित्सकों द्वारा जांच के उपरांत 01 व्यक्ति को मृत घोषित किया गया, जबकि 02 घायलों का उपचार जारी है। वहीं गंभीर रूप से घायल 01 व्यक्ति को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल, हल्द्वानी रेफर किया गया।
*SDRF अपील:*
पहाड़ी मार्गों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। मोड़ों, ढलानों एवं खराब मौसम में वाहन की गति नियंत्रित रखें और यातायात नियमों का पालन करें।
SDRF उत्तराखंड पुलिस — आपदा एवं संकट की हर घड़ी में त्वरित रेस्क्यू के लिए तत्पर।