*दयारा बुग्याल के आधार बारसु गांव में हुआ भव्य नाग पंचमी व ध्याणी मिलन कार्यक्रम का आयोजन*

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

दयारा बुग्याल के आधार गांव बारसु में नाग पंचमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। राणा गीठ पट्टी से आए सोमेश्वर देवता के साथ पहुंची ध्याणियों ने सोमेश्वर मंदिर की प्रांगण में ध्याणी मिलन कार्यक्रम व नाग पंचमी पूजा कार्यक्रम को भव्य व खुशनुमा बना दिया।। बारिश में भी सैकड़ो की संख्या में महिलाओं, पुरुषों ने रासों तान्दी नृत्य लगाकर दयारा बुग्याल के इस आधार गाँव बारसु को पर्यटकों से भी गुलज़ार कर दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, संदीप राणा, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मटूडा, सुभाष कुमाई, पूर्व प्रमुख विनीता रावत, जगमोहन रावत, सरद चौहान, नवीन रावत, प्रताप रावत, रवि रावत जिला पंचायत सदस्य सोनिका रावत, पंचराम राणा, घनानन्द नौटियाल, सूरतराम नौटियाल सहित सैकड़ो की संख्या है ग्रामीण उपस्थित रहें।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *