*कलपेश्वर महादेव मंदिर के उपर पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, मंदिर परिसर मलवे से भरा, कुछ मूर्तियों के दबने व टिन सेड के नुकसान की सूचना*

उत्तराखंड Express ब्यूरो

चमोली

ज्योर्तिमठ के उर्गम गांव में स्थित कल्पेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार देर रात पहाड़ी से मलबा आने के कारण मंदिर प्रांगण की मूर्तियां दब गई हैं। मंदिर के भंडार गृह और पुजारी कक्ष को भी नुकसान हुआ है। भंडार गृह के ऊपर लगा टीन शेड टूट गया है। साथ ही भंडार गृह में रखे सामान को नुकसान हुआ है।

सोमवार देर रात उर्गम गांव में बसे कल्पेश्वर महादेव के ऊपर की पहाड़ी से भूस्खलन हुआ जिस कारण मंदिर प्रांगण में भारी मात्रा में मलबा आ गया है। फिलहाल स्थानीय लोग मिलकर मलबे को हटाने का प्रयास कर रहे हैं।

स्थानीय निवासी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि देर रात तेज बारिश के कारण मंदिर के ऊपर की पहाड़ी से मलबा आ गया। मंदिर प्रांगण में रखी हनुमान और देवी देवताओं की मूर्ति सहित कई शिवलिंग मलबे में दब गए हैं। मंदिर प्रांगण में बना पुजारी निवास और मंदिर की भोग मंडी भी क्षतिग्रस्त हुई है। साथ ही मंदिर के पीछे बनी सुरक्षा दीवार को भी नुकसान हुआ है।

मंदिर प्रांगण में भले ही भारी मात्रा में मलबा आया हो परंतु मंदिर के गर्भ गृह को कोई नुकसान नहीं हुआ है ना ही कोई जनहानि हुई है। गर्भ गृह के बाहर बने छोटे-छोटे मंदिरों के ऊपर मलबा गिरने से मंदिर दब गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *