कुथनौर गांव के अग्निकांड पीड़ित परिवारों को दी 50 हजार रुपये की सहायता राहत

.  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने पीड़ित परिवारों के लिए दी 50 हजार की सहायता राहत राशि

उत्तराखंड एक्सप्रेस ब्यूरो
बड़कोट

यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र की तहसील बड़कोट के कुथनौर गांव में बीते मंगलवार को हुए भीषण अग्निकांड की सूचना मिलने के बाद भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पहल की। उन्होंने अपनी टीम के माध्यम से मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की नगद राहत सहयोग राशि प्रदान की।

संकट की घड़ी में तत्काल मदद के लिए आगे आने पर ग्रामीणों ने दीपक बिजल्वाण और उनकी टीम का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि आपदा के समय पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है।

कुथनौर गांव में हुए भीषण अग्निकांड में प्रेम नौटियाल और गणेश नौटियाल के घरों में रखा घरेलू सामान, नगदी और जेवरात जलकर राख हो गए। अचानक लगी आग से दोनों परिवारों को भारी नुकसान हुआ। इस दौरान ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने के लिए प्रयास किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की सक्रियता से आसपास के अन्य मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *