
जयप्रकाश बहुगुणा
*उत्तरकाशी*
होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने बदहाल गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को ठीक करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया!ज्ञापन में कहा गया है कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग वर्तमान में बहुत ही दयनीय एवं खराब स्थिति में है। मुख्यतः ज्ञानसू से लेकर गंगोरी, गणेशपुर, नेताला, हीना तक सड़क अत्यन्त ही खराब है। बीआरओ द्वारा गड्डों में मिट्टी भरान करके खानापूर्ति करता रहता है। इसके अलावा भटवाड़ी, चड़ेती, पापड़ गाड धराली में राष्ट्रीय राजमार्ग की जर्जर एवं खस्ताहाल सड़क होने से पर्यटकों एवं तीर्थ यात्रियों एवं स्थानीय जनता की गाड़ियों को खतरा बना हुआ रहता है। पिछले 3 सालों से हर साल बीआरओ हर बार कभी मार्च-अप्रैल तो कभी नवम्बर-दिसम्बर में चौड़ीकरण का आश्वासन मात्र देता है। चौड़ीकरण के नाम पर विगत 7-8 सालों से बीआरओ द्वारा मिट्टी डालने के सिवा कोई भी सुधारीकरण का कार्य नही हुआ है, नतीजन आज बडेथी टनल से गंगोत्री तक पूरी सड़क बद से बदतर स्थिति में पहुंच चुकी है।आलवेदर पैकेज सं०-05 बड़ेथी से तेखला तक सड़क चौड़ीकरण कार्य चारधाम यात्रा समाप्ति के बाद शीघ्र शुरू किया जाय।आलवेदर पैकेज सं0-05 बड़ेथी से तेखला तक भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजे की धनराशि शीघ्र वितरण किया जाय।तथा वर्तमान गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, बड़ेथी से ज्ञानसू, गंगोरी, गणेशपुर, नेताला, हीना, मनेरी से गंगोत्री तक डब्बल लैन सड़क चौडीकरण प्रारम्भ किया जाय।ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में अभी सितम्बर-अक्टूबर की चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है, ऑलवेदर सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू होने से पहले तक सड़क की मरम्मत, गड्डों का मरम्मत, डामरीकरण, सुधारीकरण किया जाय।नेताला लैण्डस्लाइड जोन का ट्रीटमेन्ट शुरू किया जाय आदि मांगे शामिल हैं! ज्ञापन देने वालों में होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह मटूडा, सचिव सुभाष कुमाई,राजेंद्र पवार, दीपेंद्र पवार,अजय पुरी, अशोक सेमवाल, विमलकांत सेमवाल, सुरेश राणा शामिल रहें।