*ॐ छात्र संगठन ने समारोह पूर्वक मनाया 13 वाँ स्थापना दिवस, नवीन जिला कार्यकारिणी का किया गया गठन*

जयप्रकाश बहुगुणा 

*उत्तरकाशी*

नगरपालिका सभागार उत्तरकाशी में आज ॐ छात्र संगठन का 13वाँ स्थापना दिवस समारोह उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा सैकड़ों युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर छात्रहित एवं संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में संगठन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष देवराज बिष्ट द्वारा ॐ छात्र संगठन की नवीन जिला कार्यकारिणी की घोषणा एवं गठन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका सभासद एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ॐ छात्र संगठन केवल एक संगठन नहीं, बल्कि युवाओं को नेतृत्व की सीख देने वाली एक नर्सरी है। उन्होंने कहा कि संगठन में किसी व्यक्ति को पद मिले या न मिले, लेकिन निस्वार्थ भाव और पूर्ण निष्ठा के साथ संगठन के लिए कार्य करना ही सच्चे समर्पण की पहचान है।उन्होंने धनारी, बाड़ागड्डी, बड़कोट, पुरोला, भटवाड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने हमेशा क्षेत्र और जाति से ऊपर उठकर सर्वसमावेशी सोच, युवा हित और छात्रहित को प्राथमिकता दी है।
नवीन जिला कार्यकारिणी में चुनाव पर्यवेक्षक आदित्य चौहान,जिला अध्यक्ष: विनय मोहन चौहान,जिला उपाध्यक्ष सुधांशु रतूड़ी,जिला संयोजक आयुष बिष्ट,जिला महासचिव शुभम चमोली,चुनाव पर्यवेक्षक आदित्य चौहान,जिला कोषाध्यक्ष संजीव,जिला मीडिया प्रभारी वैभव मखलोगा,जिला सहसचिव सत्यम रावत,नगर अध्यक्ष रोहित उनियाल नियुक्त किये गये!
ॐ छात्र संगठन के संस्थापक अमरीकन पुरी ने नवीन जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं संगठन से जुड़े नवीन कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने नई टीम के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा, छात्रहित एवं युवाओं की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ एवं मार्गदर्शक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने युवाओं में नया उत्साह और जोश भर दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जसपाल चौहान, गौतम पंवार, आकाश भट्ट, जयवीर नेगी, दीपक भट्ट, आकाश सेमवाल, अभिषेक चौहान एवं गौरव भट्ट सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

13वें स्थापना दिवस के अवसर पर सैकड़ों युवाओं ने ॐ छात्र संगठन की सदस्यता ग्रहण की। नवयुवाओं ने संगठन के साथ जुड़कर छात्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा आगामी छात्रसंघ चुनाव सहित संगठन द्वारा सौंपी जाने वाली प्रत्येक जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, छात्रहित के मुद्दों तथा युवाओं की भूमिका को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर नवीन जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन की 13 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को आगे बढ़ाते हुए छात्रहित, युवा नेतृत्व, संगठनात्मक मजबूती एवं समाजसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *