
जयप्रकाश बहुगुणा
*नौगांव /ब्रह्मखाल /उत्तरकाशी*
हिमालय की धरती के महान सपूत और भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर राजकीय इंटर कॉलेज कण्डारी में भावपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने पंत जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्रसेवा को अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों की “महासू देवता स्तुति” की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इसके साथ ही पंत जी के जीवन दर्शन एवं स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान पर आधारित भाषण, निबंध, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। भाषण में ध्रुव नौटियाल, रिया, विपुल एवं आरव; निबंध में आरुषि एवं मानवी; चित्रकला में ऋषभ, सागर, वेदांश एवं सोबिन तथा स्लोगन में विपुल एवं श्रुति ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
शिक्षक रादेश सिंह, अनिल प्रसाद बहुगुणा एवं प्रधानाचार्य इंदर सिंह नेगी ने पंडित पंत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन हिमालयी समाज, राष्ट्र और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण की प्रेरक मिसाल है। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में नितेश चौहान, दीपिका जैन, अनीता नौटियाल, श्रीप्रकाश नौटियाल, प्रकाश भंडारी, राजेश शोकटा, सुरक्षा रावत, देवी सिंह रांगड़, कुलभूषण गौड़, पूजा चौहान सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे!
*लिविंग स्टोन स्कूल में मनाई गई पंत जी की 139 वीं जयंती*
*ब्रह्मखाल /उत्तरकाशी*
भारत रत्न व महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की 139 वीं जयंती विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी लिविंग स्टोन स्कूल ब्रह्मखाल जनपद उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाई गई, इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्टेट बैंक ब्रह्मखाल के शाखा प्रबंधक अमित गुसाईं व तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व जनता की गरिमामय उपस्थिति रही।
पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी का जन्म 10 सितंबर 1887 में जनपद अल्मोड़ा के खूंट नामक गांव में हुआ था, कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंत जी के आदर्शों पर चलने हेतु जनता व छात्र छात्राओं को प्रेरित किया, तथा सभी ने उनकी १३९वीं जयंती पर उनको नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।